विकिमीडिया संस्थान

From Miraheze Meta, Miraheze's central coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikimedia Foundation and the translation is 82% complete.
Outdated translations are marked like this.
शॉर्टकट:
WMF
Wikimedia Foundation
यह पृष्ठ विकिमीडिया संस्थान (WMF), Miraheze से इसके संबंध (जैसे अंग्रेज़ी विकिपीडिया से लेखों का इस्तेमाल, और विकि की संस्कृति का आधार), लोकल विकिमीडिया पाठों द्वारा किए गए दान, और हमारे सदस्यनाम नीति में उनके अनोखे पद के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

विकिमीडिया संस्थान (Wikimedia Foundation) मीडियाविकि के विकास के लिए ज़िम्मेदार एक गैर-लाभ संगठन है। वे कई विकियाँ भी होस्ट करते हैं जैसे विकिपीडिया। जहाँ Miraheze और विकिमीडिया कुछ-कुछ मामलों में विवादित होते हैं, उन्हें किसी एक शासक द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाता है।

विकिमीडिया संस्थान के बारे में अधिक जानने के लिए विकिपीडिया पर 'Wikimedia Foundation' देखें।

Miraheze से संबंध

Miraheze और विकिमीडिया, दोनों मीडियाविकि द्वारा संचालित हैं जिससे अकसर लोगों को लगता है कि वे संबंधित हैं, ख़ासकर कि डिफ़ॉल्ट स्किन की वजह से। Miraheze का लक्ष्य है मीडियाविकि के मूल अनुभव को सदस्यों तक पहुँचाना, जो विकिमीडिया परियोजनाओं का भी डिफ़ॉल्ट है। हालाँकि Miraheze और विकिमीडिया एक ही सॉफ्टवेयर, एक्सटेंशन, स्किन्स, भूमिकाओं के नामों का इस्तेमाल करते हैं, और कुछ स्वयंसेवक दोनों परियोजनाओं पर योगदान करते हैं, Miraheze और विकिमीडिया संबंधित नहीं हैं

Miraheze को यूनाइटेड किंग्डम के Miraheze Limited द्वारा संचालित किया जाता है, और विकिमीडिया को संयुक्त राज्य के विकिमीडिया संस्थान द्वारा, और दोनों की नीतियाँ काफ़ी अलग हैं। जहाँ विकिमीडिया का लक्ष्य है शिक्षात्मक सामग्री के लिए एक ऑनलाइन रिपॉज़िटरी बनाना, Miraheze का लक्ष्य है इसके सदस्यों को मुफ़्त में मीडियाविकि के लिए अच्छा होस्टिंग प्रदान करना।

संस्कृति

Miraheze की सृष्टि दो विकिमीडिया सदस्यों द्वारा की गई थी। Miraheze के सबसे शुरुआती सदस्य भी विकिमीडिया के ही सदस्य थे जिन्होंने Miraheze के बारे में विकिमीडिया के दूसरे सदस्यों से सुना था। आज भी हमारे कई सदस्य विकिमीडिया परियोजनाओं पर भी स्वयंसेवा करते हैं, या फिर उन्होंने काफ़ी समय तक पहले वहाँ पर स्वयंसेवा की है। हमारे कुछ सदस्य पहले विकिमीडिया पर Stewards, ⧼Group-globalsysop⧽, ग्लोबल रोलबैकर्स, Ombuds समिति के सदस्य, सिस्टम प्रबंधक, अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर Bureaucrats, Administrators, Check users, Oversighters, मध्यस्थता समिति के सदस्य, आदि थे, या फिर अब भी हैं। इसलिए यह प्राकृतिक होगा कि हम कभी-कभी विकिमीडिया की संस्कृति पर चलते हैं, जो शायद लोगों को और भी ज़्यादा उलझाता है।

कभी-कभी आपको दिखेगा कि कुछ सदस्य विकिमीडिया के सिद्धांत ग्रहण कर रहे हैं, विकिमीडिया के किसी बात का सन्दर्भ प्राप्त कर रहे हैं, विकिमीडिया परियोजनाओं से लेखों को सन्दर्भित कर रहे हैं, विकिमीडिया से उत्पन्न हुए चुटकुले कह रहे हैं, आदि। इसलिए अकसर Miraheze विकिमीडिया को एक प्रेरणा के रूप में लेगा, कि किस स्थिति में क्या करना होता है। मगर हमेशा ऐसा नहीं होता। Miraheze पर किसी बदलाव के लिए साधारण राय की ज़रूरत होती है, और कभी-कभी यह फैसला भी लिया जाता है कि निर्धारित काम करने का सबसे अच्छा तरीका विकिमीडिया का तरीका नहीं है।

अंग्रेज़ी विकिपीडिया से लेखों का इस्तेमाल

Commonly, you will find users on Miraheze Meta who cite English Wikipedia (or, to a lesser extent, Wikimedia Meta-Wiki) essays to explain a point. These may include WP:AGF to encourage users to assume good faith, WP:BOLD to exhort users to be courageous and make changes that improve Miraheze or take action to help out others or the project, WP:SNOW to indicate that a proposal has little chance of passing, What is trolling? (Wikimedia Meta-Wiki) to explain what is a troll, just to name a few.

जैसा आपको पता है, हमारे ज़्यादातर सदस्य विकिमीडिया के स्वयंसेवक हैं, इसलिए वे यहाँ पर उनके लेखों को उद्धृत कर सकते हैं। इन लेखों को उद्धृत करना एक अच्छी प्रथा मानी जाती है और इससे किसी दृष्टिकोण को आसानी से समझाया जा सकता है। अंग्रेज़ी विकिपीडिया के कुछ लेखों को एक अनाधिकारिक गाइड के रूप में देखा जाता है, कि सर्वोत्तम प्रथाओं को कैसे लागू किया जाता है, और किसी फैसले के लिए उन्हें स्टीवार्ड्स या मेटा प्रबंधक भी सन्दर्भित कर सकते हैं।

While these essays serve great purpose, it is sometimes accidentally assumed that all English Wikipedia essays and policies apply as policy on Miraheze and Miraheze Meta. This is not true; Miraheze and Miraheze Meta have their own policies, located at Category:Global policies/hi and Category:Policies/hi respectively. Even though some English Wikipedia essays and policies sometimes serve as an example of good practices, those essays are not policy.

Miraheze पर दान

विकिमीडिया के पाठों ने Miraheze को दान किया है। Wikimedia Indonesia ने Miraheze को 2017 में $1910 दान किया और Wikimedia España ने 2018 में Miraheze को €10 दान किया। फिर भी, Miraheze विकिमीडिया संस्थान से अलग होते हुए दान के लिए स्थानीय पाठों को धन्यवाद करती है।

सदस्यनाम

2017 में सदस्य खातों और पतों के बारे में 2017 के एक टिप्पणी के अनुरोध के बाद सदस्यनाम नीति के अनुसार Miraheze के सदस्य विकिमीडिया परियोजनाओं के किसी की नकल करने के लिए उनके सदस्यनाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

विकिमीडिया और Miraheze के बीच की समानाताओं, और कभी-कभी समान सदस्यों की वजह से सुविधाओं का दुरुपयोग करने वाले लोग अकसर Miraheze पर आकर ऊँचे पद के विकिमीडियाइयों की नकल करते हैं। इसलिए Miraheze के सदस्य हमेशा किसी विकिमीडियाई से हमेशा निश्चित करेंगे कि उन्होंने सचमुच Miraheze पर पंजीकृत किया है, और यह कि वे कोई नकल करने वाले व्यक्ति नहीं है।