निजता नीति
इस पृष्ठ पर Miraheze के एक ग्लोबल नीति का विवरण है। यह नीति साधारण अथवा स्टाफ द्वारा सुझाए गए नियमों का पालन करता है। सभी सदस्यों को इसका पालन अनिवार्य है, और इसके बदलावों की चर्चा इसके वार्ता पृष्ठ पर की जानी चाहिए। |
Miraheze आपकी निजता की रक्षा करने को तथा Miraheze.org ("वेबसाइट") और Miraheze द्वारा प्रदान किए जाने वाले दूसरे ऐप्लीकेशनों, सुविधाओं या सेवाओं (जिन्हें इस वेबसाइट के साथ मिलके "सेवा" कहा जाता है) के ज़रिए प्राप्त किए गए डेटा के उपयोग के बारे में स्पष्ट रहने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निजता नीति में लिखा है कि Miraheze सेवाओं की मदद से प्राप्त किए गए डेटा का किस तरह से उपयोग करता है और उन्हें किस तरह से बाँटता है। सेवाओं का उपयोग करके आप इस निजता नीति पर लिखी प्रथाओं को स्वीकार करते हैं।
हम समय-समय पर इस निजता नीति को बदल सकते हैं। हम इस पृष्ठ पर बदलाव पोस्ट करेंगे तो नियमित रूप से यहाँ लौटते रहें। हम वेबसाइट पर एक सूचना भी प्रकाशित करेंगे ताकि आपको हमेशा पता रहे कि हम किस जानकारी को प्राप्त कर रहे हैं, हम उसके उपयोग किस तरह से कर रहे हैं, और इसे किस मामले में सार्वजनिक किया जाता है। इसपर बदलाव के बावजूद अगर आप हमारे सेवाओं का उपयोग करते हैं, इसका यह मतलब है कि आप बदलावों को भी स्वीकार कर रहे हैं।
1. योगदान
1.1 सार्वजनिक सामग्री। Miraheze पर आम तौर पर सभी सामग्री (पृष्ठ, चित्रों, फाइलों, आदि) सार्वजनिक है, जिसमें Miraheze के समुदाय द्वारा किया गया हर योगदान भी शामिल है। हर संपादन का इतिहास हमेशा के लिए Miraheze द्वारा सार्वजनिक रूप से रखा जाता है। अगर किसी लेख को "हटा" भी दिया जाता है, वेबसाइट के प्रबंधक या स्वयंसेवक को वह फिर भी दिखेगा, हालाँकि उसे सार्वजनिक दृष्टि से हटा दिया गया है। कुछ मामलों में Miraheze को किसी न्यायी आदेश के चलते संपादन-इतिहास को पूर्ण रूप से हटाना पड़ सकता है मगर उसके अलावा किसी भी चीज़ को स्थायी रूप से हटाया नहीं जाता है।
1.2 सदस्य द्वारा योगदान। अगर आप सेवाओं पर योगदान या संपादन करते हैं ("योगदान"), आपके योगदान सार्वजनिक रूप से दृश्य होंगे और तृतीय-पक्ष खोज इंजनों में भी नज़र आ सकते हैं। अगर अपने Miraheze पर खाता बनाया है, आपके योगदानों को आपके सदस्यनाम से जोड़ा जाएगा। अगर आफने Miraheze पर खाता नहीं बनाया है, आपके योगदानों को आपके IP पते से जोड़ा जाएगा।
1.3 व्यक्तिगत विकियाँ। कुछ विकियों को व्यक्तिगत के रूप में चिह्नित किया जा सकता है, जिसका मतलब है कि वे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं। Miraheze के कर्मचारी तथा कुछ अनुभवी स्वयंसेवक व्यक्तिगत विकियों को पढ़ और संपादित कर सकते हैं जो कि हमारे सेवाओं को प्रदान करते रहने के उनके कर्तव्य का हिस्सा है। व्यक्तिगत विकियों पर पहुँच इसके प्रबंधकों तथा सृष्टिकारों द्वारा बदला जा सकता है। ध्यान रखें कि विकि के प्रबंधक व्यक्तिगत विकि पर आपके योगदानों पर आपकी पहुँच को भी प्रतिबंधित कर सकते हैं, या फिर विकि को सार्वजनिक सामग्री भी बना सकते हैं।
2. Miraheze द्वारा प्राप्त की जाने वाली जानकारी
हमारे सेवाओं के हिस्से के रूप में, जब आप हमारे सेवाओं का उपयोग करते हैं जब हम ये जानकारी ("सदस्य जानकारी") प्राप्त करेंगे:
2.1 पंजीकरण की जानकारी। सेवा को कुछ हिस्सों का उपयोग करने के लिए आपको पंजीकरण फॉर्म भरना होगा। इस पंजीकरण फॉर्म में हम कुछ व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करेंगे, जैसे आपका ईमेल पता, सदस्यनाम और पासवर्ड। आपका ईमेल पता व्यक्तिगत रहेगा, अगर आपने इसे सेवाओं के सार्वजनिक हिस्सों पर पोस्ट न किया हो तो, जैसा आपका प्रोफाइल पृष्ठ या योगदानकर्ता पृष्ठ। कृपया इस बात पर अपना फैसला जताएँ कि आप किस जानकारी को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करना चाहते हैं, क्योंकि वह सब समुदाय को दिखेगा और तृतीय-पक्ष इंजनों में भी आ सकता है।
2.2 सदस्यनाम। आपको एक सदस्यनाम बनाने को कहा जाएगा, जिसका इस्तेमाल आपके योगदानों को पहचानने के साथ तब किया जाएगा जब आप सेवाओं पर लॉग-इन करेंगे। आपका सदस्यनाम सार्वजनिक होगा और तृतीय-पक्ष खोज इंजनों में नज़र आ सकता है।
2.3 वैकल्पिक सदस्य जानकारी: एक पंजीकृत सदस्य के रूप में आप अधिक जानकारी को सार्वजनिक बना सकते हैं। आप अपना नाम या एक व्यक्तिगत वेबसाइट प्रदान कर सकते हैं, अपना ईमेल पता बाँट सकते हैं, और अपने प्रोफाइल पृष्ठ पर अपने बारे में बता सकते हैं। कृपया इस बात पर अपना फैसला जताएँ कि आप किस जानकारी को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करना चाहते हैं, क्योंकि वह सब समुदाय को दिखेगा और तृतीय-पक्ष इंजनों में भी आ सकता है। अगर कोई जानकारी प्रदान की जाती है, सेवा पर आपको योगदानों को पहचानने के लिए आपके नाम का भी उपयोग हो सकता है।
2.4 उपयोग की जानकारी। Miraheze उपयोग के बारे में विशिष्ट डेटा प्राप्त कर सकती है, जैसे आपका IP पता, URL अनुरोध, ब्राउज़र का प्रकार, और अनुरोध का दिनंक और समय। इस जानकारी को प्राप्त करने के लिए Miraheze कुकीज़ (जैसा नीचे बताया गया है) और दूसरे स्वचालित प्रणालियों का उपयोग कर सकता है और इस डेटा को कुल या व्यक्तिगत आधार पर प्राप्त किया जा सकता है। Miraheze सेवाओं को प्रबंधित करने और सुधारने, दुरुपयोग को रोकने, प्रवृत्तियों को जाँचने, और आपके सदस्य अनुभव को अनुकूलित करने के लिए आँकड़ों को इकट्ठा करने के लक्ष्य से इस जानकारी का उपयोग कर सकता है। साथ ही, विपणन, अनुसंधान या रिपोर्ट के लक्ष्य से भी Miraheze इस जानकारी से प्राप्त हुए उपयोग की गुमनाम जानकारी का उपयोग कर सकता है। Miraheze "ट्रैक न करें" विकल्प का सम्मान करता है और ऐसे सदस्यों से सांख्यिकी डेटा प्राप्त नहीं करता जिन्होंने अपने ब्राउज़र पर इस सुविधा को सक्षम किया है।
2.5 IP पता। अपंजीकृत सदस्यों द्वारा किए गए योगदानों को सदस्य के IP पते की मदद से पहचाना जाएगा।
3. होस्ट की गई विकियों द्वारा प्राप्त जानकारी
जहाँ यह नीति Miraheze द्वारा होस्ट की गई सभी विकियों पर लागू होता है, होस्ट किए गए विकियों के चालक अतिरिक्त जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। Miraheze इनमें से किसी डेटा को अपने पास नहीं रखता। होस्ट किए गए विकि द्वारा प्राप्त किए जाने वाले जानकारी को उस विकि के निजता नीति पर वर्णित होना होगा और लागू होने वाले नियमों के अंतर्गत ही डेटा को प्राप्त किया जा सकता है। अगर आपको ऐसे किसी भी विकि के बारे में पता लगता है जो इसके नीति के अतिरिक्त, या फिर नीतियों का उल्लंघन करते हुए डेटा प्राप्त कर रहा है, कृपया तुरंत Miraheze को सूचित करें।
4. कुकीज़
कुकीज़ छोटी फ़ाइलें हैं जो Miraheze आपके ब्राउज़र को आपके कंप्यूटर पर रखने के लिए भेजती है। कुकीज़ की मदद से सेवाओं का उपयोग करना और आपकी स्थितियों तथा वरीयताओं को सहेजने के साथ हर बार सेवा का उपयोग पर उन्हें साफ़ करना काफी आसान हो जाता है। उदाहरणस्वरूप, हर बार सेवा पर लौटने के बाद आपको पहचानने के लिए Miraheze कुकीज़ का उपयोग कर सकता है, ताकि आपको बार-बार लॉग-इन न करना पड़े। इस लॉग-इन जानकारी को साफ़ करने के लिए, जैसे किसी सार्वजनिक कंप्यूटर पर, आपको अपने खाते से निकलना होगा। जहाँ कई ब्राउज़र आपको विकल्प देते हैं जिनकी मदद से आप कुकीज़ को अस्वीकार कर सकते हैं या फिर सूचित हो सकते हैं कि जब कुकीज़ भेजी जा रही हैं, Miraheze का सुझाव है कि आप कुकीज़ सक्षम रखें, क्योंकि कुकीज़ को अक्षम करने से ऐसा हो सकता है कि हमारी सेवाओं का उपयोग करते समय आपको सीमाएँ और दिक्कतें नज़र आए।
Miraheze को पढ़ने के लिए कुकीज़ की ज़रूरत नहीं है, मगर कुछ सुविधाओं के लिए उनकी तकनीकी आवश्यकता तो है। कुकीज़ के कुछ उपयोग हैं:
- लॉग-इन स्थिति, खाते के उपयोग, और वरीयताओं का खयाल रखना; या
- यह सुनिश्चित करना कि जब आपने यूनाइटेड किंग्डम की नीति द्वारा संचालित कुकी सूचना पढ़ ली हो, आपको यह दोबारा न दिखे; या
- सांख्यिकी के लक्ष्य से उपयोग की जानकारी प्राप्त करना। इसे आपके ब्राउज़र के "ट्रैक न करें" हैडर को सक्षम करके अक्षम किया जा सकता है। इस डेटा का उपयोग नीचे के अनुभाग 7 के अनुसार ही किया जाएगा।
सिर्फ आपके कुकीज़ के उपयोग के आधार पर किसी तृतीय-पक्ष को आपकी निजी जानकारी नहीं भेजी जाएगी।
5. संरक्षण
Miraheze अपने सेवाओं द्वारा प्राप्त किए गए सदस्य जानकारी को संरक्षण या अनुरक्षण के लक्ष्य से अनिश्चितकाल के लिए रख सकता है। आपके निजी जानकारी को व्यक्तिगत रखा जाता है और तक तक इसे सुरक्षित रखा जाता है जब तक हमें इसकी और ज़रूरत न हो।
Miraheze उपयोग की जानकारी को 90 दिनों तक रखता है, जिसके बाद इसे हटा दिया जाता है।
6. ईमेल संचार
Miraheze आपको Miraheze से संबंधित समाचार, वस्तुओं, ऑफर्स, सर्वेक्षणों या बढ़ावों वाली सामग्री के साथ ईमेल भेज सकती है। आप Miraheze से इस बारे में भी ईमेल सूचना ईमेल प्राप्त कर सकते हैं कि सेवाओं में क्या बदलाव आए हैं, कौन-सी नई सुविधाओं आई हैं, या सेवाओं के आपके उपयोग के बारे में अन्य जानकारी। अगर आप Miraheze से ईमेल प्राप्त नहीं करना चाहते हैं, कृपया अपनी सदस्य वरीयताओं में जाएँ या फिर हमसे प्राप्त ईमेलों में मेल सूची से निकलने की विधि का पालन करें। मगर यह याद रखें कि अगर आप Miraheze से विपणन के ईमेल प्राप्त न करने का विकल्प भी चुनते हैं, आप सेवाओं के उपयोग के बारे में Miraheze से ईमेल प्राप्त करते रहेंगे (जैसे भूले हुए सदस्य पासवर्ड्स के बारे में)। आप अपनी वरीयताओं पर ही इस बात को चुन सकते हैं कि आप किन विषयों पर ईमेल प्राप्त करना चाहते हैं।
सेवाओं द्वारा भेजे गए स्वचालित ईमेलों के साथ निश्चित ईमेल पतों वाले सदस्य एक-दूसरे से संपर्क कर सकते हैं। डिफॉल्ट से अगर आपके पास एक निश्चित ईमेल पता है, दूसरे सदस्य आपको संदेश भेजने के लिए तथा आप दूसरे सदस्यों को ईमेल भेजने के लिए एक विशेष पृष्ठ ("EmailUser") का उपयोग कर सकते हैं। जब आप संदेश भेजने के लिए EmailUser का उपयोग करते हैं, Miraheze आपके चुने हुए प्राप्तकर्ता को एक ईमेल भेजेगा, जिसमें आपका ईमेल पता और उसके साथ आप द्वारा भेजी गई सामग्री मौजूद होगी। जब दूसरे आपसे संपर्क करते हैं, आपका ईमेल पता उन्हें नहीं दिखाया जाता है। EmailUser को वरीयता पृष्ठ पर सक्षम या अक्षम किया जा सकता है।
7. तृतीय-पक्षों से जानकारी बाँटना
आम तौर पर Miraheze आपकी अनुमति के बिना तृतीय-पक्षों से आपकी जानकारी नहीं बाँटता। मगर सेवाओं में आपके अनुभव को सर्वोत्तम बनाने के लिए इन व्यक्तियों या समूहों को आपकी सदस्य जानकारी दृश्य हो सकती है:
7.1 Miraheze के कर्मचारी। Miraheze के कर्मचारी और कुछ संख्या में मौजूद अनुभवी स्वयंसेवकों को आपकी सदस्य जानकारी नज़र आ सकती है क्योंकि यह Miraheze के व्यवसाय को चलाए रखने तथा आपके सेवा प्रदान करते रहने के लिए ज़रूरी हैं।
7.2 तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाताएँ। Miraheze उसी हिसाब से अपने तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाताओं के साथ जानकारी बाँटेगी जिस हिसाब से उन्हें सेवाएँ प्रदान करते रहने के लिए आवश्यकता है।
7.3 व्यापार में स्थानांतरण। अगर Miraheze को कोई दूसरी कंपनी खरीद लेती है या फिर अगर Miraheze अपने सभी ऐसट्स दूसरे कंपनी को भेज देता है और/या बेच देता है, Miraheze अपने अधिकार में मौजूद सारी डेटा बिक्री के हिस्सा होने के नाते खरीदने वाले को दे देगा।
7.4 Miraheze और दूसरों की सुरक्षा। हम तभी सदस्य जानकारी बाँटेंगे जब हमें अच्छे विश्वास के साथ यह लगे कि इसका प्रकाशन किसी न्यायालय के आदेश के पालन करने के लिए; नीतियों का पालन करने के लिए; तृतीय-पक्ष द्वारा दिए गए आकारक का पालन करने के लिए; या फिर Miraheze, इसके कर्मचारियों, सदस्यों और दूसरों के अधिकारों, संपत्तियों या सुरक्षा की रक्षा करने के लिए आवश्यक है। इसमें छलों से बचने के लिए दूसरे कंपनियों तथा संगठनों के साथ जानकारी बाँटना शामिल हैं।
7.5 डेटा से सांख्यिकी। Miraheze सदस्य जानकारी से प्राप्त हुई स्थायी, गुमनाम जानकारी को विकि के प्रबंधकों, अनुसंधानकर्ताओं, हमारेनालिस्ट, फ़ंडर्स और अन्य ऐसे तीसरे पक्षों के साथ बाँट सकती है जिनके साथ Miraheze मिलकर काम करती हो। इस डेटा में व्यक्तिगत रूप से पहचानने योग्य जानकारी मौजूद नहीं होगी।
8. शिशु
Miraheze ऐसी सेवाएँ नहीं चलाता जिनका लक्ष्य 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए है, और व्यक्तिगत रूप से पहचानने-योग्य जानकारी भी इकट्ठा नहीं करता। अगर आप जनक या फिर अभिभावक हैं और आपको पता लगता है कि आपका शिशु सेवाओं का उपयोग कर रहा/रही है, कृपया हमें सूचित करें और हम आपके शिशु की सारी जानकारी हटा देंगे।
9. सीमाओं के पार जानकारी का स्थानांतरण
आपकी जानकारी को आपके राज्य, प्रांत, देश या दूसरे सरकारी क्षेत्राधिकार के बाहर सर्वरों और डेटाबेसों पर रखा और अनुरक्षित किया जा सकता है जहाँ निजता के नियम आपके क्षेत्राधिकार जितने सख्त न भी हो सकते हैं। कृपया यह याद रखें कि हम आपकी जानकारी को किसी भी किसी भी राज्य, प्रांत, देश या दूसरे सरकारी क्षेत्राधिकार के बाहर ले जाकर उसे संयुक्त राज्य, नेदरलैंड्स या कहीं और प्रोसेस कर सकते हैं। सेवाओं का उपयोग करके आप अपने डेटा के स्थानांतरण की अनुमति दे रहे हैं।
10. व्यक्तिगत जानकारी की प्रतिलिपियाँ, बदलाव, और जानकारी को हटाना
आपके पास Miraheze के पास मौजूद सभी व्यक्तिगत रूप से पहचानने-योग्य जानकारी (PII) की एक प्रतिलिपि प्राप्त करने का अधिकार है। आपके पास Miraheze पर दिखाई या प्राप्त की गई जानकारी में सुधार लाने का भी अधिकार है।
साथ ही, आपके पास Miraheze पर रखे PII को पूरी तरह से हटाने का अधिकार है। विकि के योगदान इस श्रेणी पर नहीं आते, क्योंकि यह उस सामग्री लाइसेंस समझौता के अनुसार समुदाय की संपत्ति है, जिसे आपने अपना डेटा प्रस्तुत करते समय स्वीकार किया था। खासकर, आपको निश्चित रहना चाहिए कि ज़्यादातर क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंसों के अनुसार सामग्री का उपयोग करते समय Miraheze को लेखक को श्रेय देना होगा।
इनमें से किसी का भी अनुरोध करने के लिए कृपया हमारे डेटा अनुरोध प्रक्रिया का पालन करें।
11. सुरक्षा की सूचनाएँ
आपके पास Miraheze पर ऐसे किसी भी सुरक्षा के उल्लंघन के बारे में जानने का अधिकार है जिससे आपकी निजी जानकारी किसी और को मिल गई हो। Miraheze उन सुरक्षा का उल्लंघनों को सार्वजनिक रूप से सूचित करेगी जिनका हम समय पर पता लगा लेते हैं। अगर हमें लगता है कि सेवाओं के उल्लंघन के दौरान बहुत ज़्यादा संख्या में सदस्यों की निजी जानकारी बाहर जा चुकी है, हम सभी विकियों पर एक सूचना के ज़रिए इस बात को फैलाएँगे। अगर इस बात की संभावना है कि आपकी जानकारी बाहर जा चुकी है, और आपने Miraheze को अपना ईमेल दिया है, Miraheze उल्लंघन के बारे में आपको ईमेल पर सूचनाएँ भेजेगी।
इस नीति के लागू होने की तिथि
- यह नीति 10-12-2016 से लागू है।
- इस नीति को आखिरी बार 30-12-2019 को संपादित किया गया था।
पूर्व संस्करण
आप इन कड़ियों से निजता नीति के पूर्व संस्करण देख सकते हैं।