एक विकि को Miraheze पर लाना

From Miraheze Meta, Miraheze's central coordination wiki
This page is a translated version of the page Moving a wiki to Miraheze and the translation is 100% complete.
एक विकि को Miraheze पर लाना
Miraheze पर आपका स्वागत है, आपको यहाँ पाकर हमें खुशी हुई!

एक विकि को Miraheze पर लाना बिलकुल मुश्किल नहीं है। चाहे विकि आप खुद होस्ट कर रहे हों, या फिर Fandom, या कोई भी मीडियाविकि होस्ट होस्ट कर रहा हो, एक विकि को Miraheze पर लाना संभव है। जब तक आपके पास डेटाबेस डम्प ('XML' फ़ाइल) हो, काम आसान है!

एक विकि को निर्यात करना

प्रक्रिया में पहला चरण है आपके विकि का एक XML डम्प (जो डेटाबेस डम्प भी कहलाता है) बनाना। इस फ़ाइल में आपके विकि के सभी पृष्ठ होंगे (सदस्य पृष्ठ और चित्र विवरण सहित मगर चित्रों को छोड़कर जो कि अलग हैं)। यह विधि विकि पर निर्भर होगी।

Fandom से लाना

Fandom से डम्प निर्माण का अनुरोध करने का बटन

Fandom (भूतपूर्व Wikia) हर विकि का एक XML डम्प प्रदान करता है जिस तक आप अपने विकि पर [[Special:Statistics]] से पहुँच सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि यह फ़ाइल हर रोज़ नहीं बनाई जाती है और कालग्रस्त हो सकती है। अगर वह कालग्रस्त होती है, विकि के प्रबंधक एक नए डम्प के निर्माण का अनुरोध करने के लिए "Send request" पर क्लिक कर सकते हैं। अगर आपके विकि पर कोई सक्रिय प्रबंधक नहीं है, आपको एक डम्प बनाने का अनुरोध Fandom सहायता से करना होगा। जब काम हो जाए, "विकि को आयात करना" अनुभाग पर जाएँ।

 Note: Fandom पर विकियों को बंद करना (छोटे नीश विकियों जैसे खास मामलों के अलावा), पृष्ठों को समूह में हटाना या मुखपृष्ठ पर बाहरी गैर-Fandom विकियों की कड़ियाँ जोड़ना संभव नहीं। उनकी नीति के अनुसार स्थानांतरण के बारे में बस एक सार्वजनिक पोस्ट बनाया जा सकता है जिसकी कड़ी मुखपृष्ठ पर जोड़ी जा सकती है। 2 हफ्ते बाद नए विकि की कड़ी को पोस्ट से हटा दिया जाना होगा।[1]

चित्र

अगर आप चाहें तो आप अपने विकि से चित्र डम्प्स हमारे आयात करने के लिए Miraheze को प्रदान कर सकते हैं। ध्यान रखें कि Fandom की उपयोग की शर्तों के अनुसार चित्रों को स्वाचालित रूप से स्क्रेप करना Fandom की उपयोग की शर्तों का एक उल्लंघन है और यह भी ध्यान रखें कि चित्र XML डम्प्स में नहीं दिए जाते हैं। हमारा निष्कर्ष है कि चित्रों को हाथ से डाउनलोड करना फिर भी वैध है, और बाहरी उपकरण इसमें मदद कर सकते हैं, मगर Miraheze इस प्रक्रिया में आपकी मदद नहीं कर सकता। यूरोपीय संघ के GDPR के अनुच्छेद 20 के अंतर्गत आपके पास आपके द्वारा अपलोड किए गए चित्रों पर अतिरिक्त अधिकार हो सकते हैं, अगर चित्र से कोई भी मेटाडेटा आपके खाते से जुड़ती हो।

WikiDot से लाना

WikiDot से लाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। WikiDot मीडियाविकि नहीं चलाता है, बल्कि एक संपदा सॉफ़्टवेयर चलाता है जो मीडियाविकि के साथ अनुकूल नहीं है।

WikiDot बैकअप्स को मीडियाविकि-अनुकूल XML फ़ाइलों में बदलने के लिए कुछ स्क्रिप्ट्स मौजूद हैं। ऐसा करने में सफल रह चुका एक स्क्रिप्ट है यह वाला। ध्यान दें कि इसे चलने के लिए Python के एक कालग्रस्त संस्करण (2.9) की ज़रूरत है, और यह एक शेल स्क्रिप्ट है जो शायद तकनीकी रूप से कम ज्ञानपूर्ण लोगों के लिए उतना सहजज्ञ न हो।

अनुरक्षण स्क्रिप्टों की मदद से निर्यात करना

अगर आपके पास उस सर्वर तक पहुँच है और आप एक पूरे विकि को स्थानांतरित कर रहे हैं, ऐसा करने का सबसे आसान तरीका है आपके पूरे विकि को निर्यात करने के लिए एक अनुरक्षण स्क्रिप्ट का इस्तेमाल करना। अधिक जानकारी के लिए MediaWiki.org पर dumpBackup.php पर प्रलेख पढ़ें। जब आपके पास एक डेटाबेस डम्प आ जाए, "विकि को आयात करना" अनुभाग पर जाएँ।

अनुरक्षण स्क्रिप्टों की मदद से चित्र निर्यात करना

अगर आपके पास सर्वर तक पहुँच है, आप एक अनुरक्षण स्क्रिप्ट dumpUploads.php का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आपके पास एक चित्र डम्प हो, "विकि को आयात करना" अनुभाग पर जाएँ।

एक स्क्रिप्ट की मदद से डम्प बनाना

अगर ये विधियाँ काम नहीं करती हैं, आप XML डम्प बनाने और सभी उपलब्ध चित्रों को एक साथ डाउनलोड करने के लिए WikiTeam के संरक्षण उपकरण का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि यह एक उपयोगी उपकरण है, ध्यान रखें कि इसे चलने के लिए Python के एक कालग्रस्त संस्करण की ज़रूरत है। हम न यह आश्वासित कर सकते कि यह सभी विकियों पर काम करेगा, और न हम इसे आपके लिए चलाएँगे। आपको इसे खुद चलाकर डेटा को तैयार करना होगा।

Special:Export से निर्यात करना

आप एक विकि को Special:Export की मदद से हाथ से निर्यात कर सकते हैं। पृष्ठ का उद्देश्य स्पष्ट है। बस "Include only the current revision, not the full history" को अनचेक करें क्योंकि ज़्यादातर लाइसेंसों (जैसे क्रिएटिव कॉम्न्स) की श्रेय की आवश्यकता होती है, और ऐसा न करने पर कानूनी सिरदर्द पैदा होंगे। जहाँ यह छोटी संख्या में पृष्ठों को निर्यात करने के लिए उपयोगी हो सकता है, एक पूरे विकि को निर्यात करने में इसका इस्तेमाल करना थकाऊ होगा।

कमियाँ

  • WikiTeam उपकरण की विधि के अलावा यहाँ की कोई भी विधि चित्र फ़ाइलों को निर्यात नहीं करती है। आपको फ़ाइलों की प्रतियाँ बनाकर उन्हें Miraheze की साइट विश्वसनीयता अभियांत्रिकी को प्रदान करना होगा (एक Phorge टिकट के ज़रिए)।
  • इनमें से कोई भी उपकरण सदस्य खाते ट्रांसफ़र नहीं करता है।
  • हमेशा की तरह, ट्रांसफ़र की गई हर डेटा पर उचित कॉपीराइट होना होगा, और आपके पास वह लाइसेंस या स्वामित्व होना होगा जिससे आप सामग्री को Miraheze पर होस्ट कर पाएँ (जैसे क्रिएटिव कॉमन्स)। अगर आप विकि के लाइसेंस को CC-SA से किसी और लाइसेंस में बदलना चाहते हैं, कृपया अपलोड के अपने अनुरोध में इसका उल्लेख करें।

विकि को आयात करना

एक विकि को आयात करने के कई तरीके हैं। सामान्यतः आपको बड़े आयात करने के काम हमें सौंपने चाहिए क्योंकि कुछ किलोबाइट्स से बड़े आयात करते समय मीडियाविकि एक त्रुटि दिखाएगा। अगर आपका आयात काफी छोटा है, आप यह काम हमारी मदद के बिना खुद भी कर सकते हैं।

खुद करें

अगर आपका डम्प काफी छोटा है (कुछ किलोबाइट्स से कम), आप अपने विकि (यह विकि यानी Miraheze मेटा नहीं) पर Special:Import आज़मा सकते हैं। चित्रों को उस पृष्ठ की मदद से पुनर्स्थापित नहीं किया जा सकता। अगर आयात काफी छोटा होता है, आपका आयात खत्म हो जाएगा और आप अपने विकि का उपयोग कर पाएँगे।

अगर आयात असफल रहता है, कृपया नीचे का अनुभाग देखें।

 Note: अगर आप यह खुद करने का फैसला लेते हैं, आपको चित्र खुद अपलोड करने होंगे। आप ऐसा करने के लिए साधारण अपलोड इंटरफ़ेस का इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर विकि एडिटर के ज़रिए चित्रों के समूहों को ड्रैग और ड्रॉप करने के लिए MsUpload एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हमें करने दें

XML (सामग्री) आयात: अगर आपका XML फ़ाइल इतना बड़ा है कि मीडियाविकि उसे उचित समय में प्रोसेस करने में असफल रहेगा (कुछ किलोबाइट्स से बड़ी फ़ाइलें), आपको उसे साइट विश्वसनीयता अभियांत्रिकी के किसी सदस्य से आपके लिए आयात करने का अनुरोध करना होगा। हमसे फ़ाइल को आयात करने का अनुरोध करने के लिए कृपया Special:RequestImport का इस्तेमाल करें और फ़ॉर्म भर दें।

चित्रों के आयात के लिए कृपया Phorge का इस्तेमाल करें (Phorge खाता आवश्यक)। आप हमें अपनी चित्र फ़ाइलें कई तरीकों से भेज सकते हैं:

  • Phorge टास्क पर एक कड़ी दें जहाँ से उन्हें डाउनलोड किया जा सकता है (जैसे Google ड्राइव, Dropbox)
  • उसे sre-mediawiki@miraheze.org पर भेजें
  • अगर वह काफी छोटा होता है, उसे सीधे Phorge पर अपलोड करें

इस दौरान आयात के खत्म होने का इंतज़ार करते समय आपको ऐसे नए पृष्ठ नहीं बनाने चाहिए जिनके नाम आपके पुराने विकि पर पृष्ठों के नामों से मेल खाते हों। इससे एक संघर्ष पैदा होगी और पृष्ठ का आयात किया गया संस्करण आपके नए पृष्ठ को ओवर्राइड नहीं करेगा। अगर ऐसा होता है, आपको पृष्ठ के किसी पुराने संस्करण को दिखाने के लिए इतिहास टैब के ज़रिए पृष्ठ के उस पुराने संस्करण को खुद पुनर्स्थापित करना होगा।

 Note: हम आयात की प्रक्रिया के दौरान विकि पर सभी प्रकार के सम्पादन (खाता निर्माण सहित) को अक्षम करते हैं: आयात के पूरा होने तक विकि सदस्यों को मेटा (इस विकि!) पर एक खाता बनाना होगा और विकि पर लॉग-इन करने के लिए उस सदस्यनाम और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

ये भी देखें

सन्दर्भ