IRC/समूह
Miraheze परियोजना के प्राथमिक संचार, सूचनाओं के माध्यम के और एक आसान प्रणाली के रूप में Libera Chat का इस्तेमाल करता है।
Miraheze, Libera Chat की तरह एक पंजीकृत समूह है, जिससे 'miraheze' क्लोक प्रकाशित किए जा सकते हैं, और सभी Miraheze नेमस्पेस चैनलों को कुछ ही समुदायों में होते हुए आसानी से प्रबंधित किया जा सकता है (और सुनिश्चित करता है कि समुदाय का हर सदस्य अपनी परियोजना और दल के लिए अपना एक चैनल बना सकता है)।
समूह संपर्क
समूह संपर्क समुदाय से चुने गए सदस्य हैं जो कि विश्वसनीय हैं और जो Libera Chat नेटवर्क के स्टाफ से संपर्क द्वारा क्लोक और नेमस्पेस के चैनल प्रबंधित कर सकते हैं। सभी समूह संपर्क "miraheze/*" के फॉर्मेट में सदस्यों के लिए क्लोक्स का अनुरोध कर सकते हैं (जैसे @miraheze/John), सभी नेमस्पेस चैनलों को प्रबंधित करके उन्हें शांत बनाए रख सकते हैं, या फिर अपनी चिप्पियों की मदद Libera Chat नेटवर्क के स्टाफ से बदलाव का अनुरोध करके ACLओं को भी प्रबंधित कर सकते हैं।
नाम | संपर्क करें | Cloak |
---|---|---|
Agent Isai | IRC: Agent | @WikiTide/Agent-Isai |
MacFan4000 | IRC: MacFan4000 | @wikimedia/MacFan4000 |
NDKilla | IRC: PuppyKun | @miraheze/NDKilla |
Reception123 | IRC: Reception123 | @WikiTide/Reception123 |
Universal Omega | IRC: CosmicAlpha | @WikiTide/Universal-Omega |
== Cloaks == Miraheze #miraheze-* नेमस्पेस में चैनलों को नियंत्रित करता है, जो सदस्यों के लिए @miraheze/* क्लोक पर भी नियंत्रण प्रदान करता है। इसलिए हम Miraheze पर होस्ट किए गए समुदायों में अच्छे योगदान देने वाले हर सदस्य को क्लोक देते हैं। Miraheze की दृष्टि को बनाए रखने के लिए, क्लोक का दुरुपयोग करते पकड़े जाने पर क्लोक किसी भी वक़्त छीन लिया जा सकता है।
क्लोक (वर्तमान में) इन फॉर्मेट्स में दिए जाते हैं:
- @miraheze/$USERNAME (Special:CentralAuth में दिखाया जाने वाला ग्लोबल सदस्यनाम)
- @miraheze/bot/$USERNAME (बॉट अकाउंट को चिह्नित करने के लिए)।
विशेष क्लोक किसी संपर्क के फैसले या किसी विशिष्ट मामले में ही दिए जाते हैं। वर्तमान में ये सिर्फ उन IRC बॉट्स को ही दिए जाते हैं जो कि साइट विश्वसनियता इंजीनियरों द्वारा चलाए जाते हैं (@miraheze/bots क्लोक का इस्तेमाल करते हुए)।
एक क्लोक प्राप्त करना
क्लोक प्राप्त करने के लिए आपको IRC पर एक समूह संपर्क से पूछना होगा। आपको यहाँ पर अपने IRC उपनाम के साथ अपना सदस्य पृष्ठ संपादित करके और IRC अंतर का लिंक भेजकर साबित करना होगा कि आप वही सदस्य हैं। आपके उपनाम को पंजीकृत होना होगा और आपको लॉग इन करना होगा।