ग्लोबल लॉक

    From Miraheze Meta, Miraheze's central coordination wiki
    This page is a translated version of the page Global locks and the translation is 100% complete.
    शॉर्टकट:
    GL
    ग्लोबल लॉक
    ग्लोबल लॉक खातों के खिलाफ़ उठाए जाने वाले तकनीकी कदम होते हैं जिसके चलते वे लॉग-इन नहीं कर पाते।

    ग्लोबल लॉक एक तकनीकी सुविधा है जिससे स्टीवार्ड और ग्लोबल सिसॉप किसी अकाउंट को Miraheze पर सभी विकि पर लॉग-इन करने से रोक सकते हैं, जिससे उस अकाउंट तक पहुँचना नामुमकिन हो जाता है। यह ग्लोबल ब्लॉक से अलग हैं जो सिर्फ IP पतों, रेंजेस या फिर इन प्रभावित पतों/रेंजेस का इस्तेमाल करने वाले सदस्यों पर ही लागू होता है और इसे एक समयांतराल दिया जा सकता है। सभी ग्लोबल लॉक्स को यहाँ Miraheze Meta के Special:Log/globalauth पर लॉग किया जाता है।

    एक लोकल ब्लॉक के समय सदस्य को किसी विशिष्ट विकि पर संपादन करने से रोका जाता है और उसके पास सीमित कार्यक्षमता हो सकती है (जैसे अपने वार्ता पृष्ठ को संपादित करना या फिर सदस्यों को ईमेल भेजना अगर प्रबंधक अनुमति दे तो)। इसके विपरीत, एक ग्लोबल लॉक के समय सदस्यों को अपने खातों से निकाल दिया जाता है और वे दोबारा लॉग-इन नहीं कर सकते। ग्लोबल लॉक्स का इस्तेमाल तभी किया जाता है जब खाता सिर्फ बर्बरता या स्पैम के लिए बना हो, खाते का अधिकारी कोई और बन गया है, या फिर खाते को कई विकियों पर दुर्व्यवहार करते देखा गया है। ग्लोबल रूप से लॉक किए गए खाते पर एक कॉन्फिगरेशन भी जोड़ा जा सकता है जिससे खाता सभी लॉग्स से छिप जाएगा; इसका इस्तेमाल दखलंदाज़ी करने वाले या अनुचित नामों पर किया जाता है। कुछ और उपयोगी मामले हैं विश्वास एवं सुरक्षा के कार्य (जैसे किसी सदस्यनाम को छिपाना/गुमनाम करना), किसी ग्लोबल बैन को लागू करना, और सदस्य द्वारा अनुरोधित लॉक्स।

    ग्लोबल लॉक का अनुरोध करने के लिए कृपया Stewards' noticeboard का इस्तेमाल करें। लॉक के बारे में सारे सबूत प्रदान किए जाने चाहिए। कई विकियों पर बर्बरता के मामले में आप इसे काउंटर-वैंडलिस्म दल के IRC या डिस्कॉर्ड पर भी पोस्ट कर सकते हैं जिसके बाद या तो कोई ग्लोबल सिसॉप या फिर स्टीवार्ड खाते को लॉक कर देंगे। अगर आप किसी ऐसे अवयस्क सदस्य को रिपोर्ट कर रहे हैं, ऐसा न करें - इसके बजाय सारे सबूत के साथ ts(at)miraheze.org पर एक मेल भेजें।

    ग्लोबल ब्लॉक से छुटकारे का अनुरोध करने के लिए कृपया stewards(at)miraheze.org पर मेल भेजें। अपने अपील में सारी संबंधित जानकारी ज़रूर प्रदान करें, जिसमें शामिल होने चाहिए अपील का लक्ष्य खाता, कोई भी दूसरे खाते जिनके बारे में ज्ञात होना ज़रूरी है, और लॉक को हटाने का कारण।

    ये भी देखें

    • ग्लोबल ब्लॉक जो आम तौर पर IP पतों और रेंजेस को प्रभावित करते हैं मगर लॉग-इन किए हुए सदस्यों को भी रोक सकते हैं; यह उन्हें उनके खातों से बाहर नहीं निकालता।
    • विकिमीडिया मेटा-विकि पर Global locks