अनुकूलित डोमेन

    From Miraheze Meta, Miraheze's central coordination wiki
    This page is a translated version of the page Custom domains and the translation is 100% complete.
    OOjs UI icon helpNotice-ltr-invert.svgअनुकूलित डोमेन

    Miraheze पर आप अपने विकि के लिए एक अनुकूलित डोमेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। mywiki.miraheze.org ('miraheze.org' का एक सबडोमेन) का इस्तेमाल न करके, आप अपने डोमेन (जैसे 'mywiki.com', 'wiki.domain.com', आदि) का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे की विधि पढ़ें।

    चरण

    डोमेन का इस्तेमाल करना आसान है, बस इन चार चरणों का पालन करें:

    1. एक डोमेन प्राप्त करें

    • अनुकूलित डोमेन को सेटअप करने के लिए आपको एक डोमेन प्राप्त करना होगा। [Namecheap] जैसे कई मशहूर रजस्ट्रिरार मौजूद हैं जहाँ से आप डोमेन खरीद सकते हैं। डोमेन के लिए पैसे नहीं देना चाहतें? मुफ्त डोमेन सेवाओं के लिए यहाँ देखें।

    2. इसे Miraheze की तरफ इशारा करें

    • जब आपके पास डोमेन हो, आपको इसे Miraheze की तरफ इशारा करना होगा। आप या तो नेमसर्वरों को इशारा कर सकते हैं या फिर अपने डोमेन के लिए एक mw-lb.miraheze.org की तरफ इशारा कर रहा CNAME रिकॉर्ड सेट कर सकते हैं।
    • nameserver-ओं को Miraheze की तरफ इशारा कर रहे हैं? Nameserver-ओं को "ns1.miraheze.org" और "ns2.miraheze.org" पर सेट करें (अगर आपको यह करना नहीं आता, अपने डोमेन रजिस्ट्रार से संपर्क करें)।
    • सबडोमेन को Miraheze की तरफ इशारा कर रहे हैं? आपके मनचाहे सबडोमेन पर एक CNAME रिकॉर्ड जोड़ें (जैसे "wiki."), और इसे "mw-lb.miraheze.org" की तरफ इशारा कर दें;
    Pictogram voting info.svg Note: अगर आप DNS सेवा के रूप में CloudFlare का इस्तेमाल कर रहे हैं, आपको सुनिश्चित करना होगा कि कुछ सेटिंग्स को विशिष्ट रूप से सेट नहीं किया गया है, वरना सबडोमेन काम नहीं करेगा। और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

    मुझे क्या चुनना चाहिए?

    हर विकल्प के अपने भले-बुरे हैं:

    • अगर आप nameserver-ओं को हमारी तरफ इशारा करने का फैसला करते हैं, हम DNS संबंधित हर चीज़ आपकी मदद के बिना ही संभाल सकते हैं। मगर ऐा करने पर हर पर एक नया DNS रिकॉर्ड जोड़ने के लिए आपको हमसे संपर्क करना होगा। अगर आप अपना nameserver बदलकर पहले से ही रिकॉर्ड्स बना लेते हैं (उदाहरणस्वरूप 'www.' आपके वेबसाइट की तरफ इशारा करता है), आपको हमें यह दोबारा बनाने को कहना होगा वरना nameserver बदलने पर आपके वेबसाइट पर पहुँचना नामुमकिन होगा। अगर आप DNS रिकॉर्ड्स पर अक्सर बदलाव नहीं लाने वाले हैं या फिर इसे हमारे हवाले करने को राज़ी हैं, यही चुनिए।
    • अगर आप बस सबडोमेन को Miraheze की तरफ इशारा करते हैं, अपने DNS का पूरा नियंत्रण आपके पास होगा पर अपने DNS प्रदानकर्ता के साथ रिकॉर्ड्स भी आपको खुद बनाने होंगे।

    3. फैसला करें कि SSL प्रमाणपत्र कौन देगा

    • आपकी सुरक्षा के लिए, Miraheze हमारे सर्वर से आपके ब्राउज़र के संपर्क को एन्क्रिप्ट करने के लिए SSL/TLS का इस्तेमाल करती है ताकि कोई आपके संपर्क पर दखल न दे। इसीलिए हम चाहते हैं कि सभी अनुकूलित डोमेनों के पास SSL प्रमाणपत्र हो। आप या तो हमें अपना SSL प्रमाणपत्र सौंप सकते हैं (जिसके पैसे आपको देने पड़ेंगे) या फिर प्रमाणपत्र प्राप्त करने की ज़िम्मेदारी हम पर छोड़ सकते हैं (मुफ्त में, Let's Encrypt की मदद से)। यह ज़्यादा आसान और Miraheze का सुझाया विकल्प है। अगर आपको पता नहीं कि SSL क्या है, Let's Encrypt का विकल्प चुनें।
    • अगर आप चाहते हैं कि हम इसे संभालें: हम अपने आप एक SSL प्रमाणपत्र बना लेंगे (Let's Encrypt की मदद से) और आपकी तरफ से झंझट के बिना उन्हें आपके सबडोमेन के लिए अपडेट भी करवाएँगे, आपका काम हो गया!
    • अगर आपने अपना SSL प्रमाणपत्र चुना हुआ है: अपने अनुकूलित डोमेन के अनुरोध के बाद, CSR अनुरोधों को हैंडल करने वाले एक सिस्टम प्रबंधक एक CSR और व्यक्तिगत की बनाएँगे (हमारे सर्वर के लिए), और अनुरोधित CSR आपको मेल से दे दिया जाएगा। इस CSR की मदद से आप अपने SSL प्रमाणपत्र दाता से हमारे दिए CSR से एक SSL प्रमाणपत्र बनाने का अनुरोध कर सकते हैं। अगर ये चरण पूरे हो जाते हैं, हम अनुकूलित डोमेन अपने विकि पर जोड़ देंगे और काम पूरा हो जाने पर आपको सूचित कर दिया जाएगा।

    4. अनुरोध करें!

    • जब आपने ऊपर के चरण पूरे कर लिए हो और चुन लिया हो कि आपको SSL प्रमाणपत्र कौन देगा, Phabricator पर अनुरोध करें। फॉर्म में आपको बस अपने विकि का वर्तमान सबडोमेन और अपना मनचाहा डोमेन देना है और बताना है कि आप Let's Encrypt का इस्तेमाल करना चाहते हैं कि नहीं (यानी SSL का खयाल हम रखे कि आप) या फिर क्या आप SSL प्रमाणपत्र खुद देंगे।
    अनुकूलित डोमेन अनुरोध का फॉर्म (Phabricator की मदद से)

    किसी चरण पे मदद चाहिए या कोई सवाल है? मदद के लिए community noticeboard पर पूछें।

    Note for CloudFlare users

    CloudFlare डैशबोर्ड
    डोमेन सेक्शन।
    आपका एंट्री कुछ ऐसा दिखना चाहिए!

    CloudFlare सदस्यों को CloudFlare का DDoS/Origin IP सुरक्षा सिस्टम/वर्कर्स बंद करना होगाइसमें मोल-भाव नहीं किया जा सकता। इसे सक्षम करने पर Miraheze SSL प्रमाणपत्र के अनुरोध को पूरा नहीं कर पाएगा और इससे हमारे आंतरिक सिस्टम्स में सुरक्षा मुद्दों जैसी दिक्कते आएँगीं। हमारे IP पहले से ही सार्वजनिक होते हैं तो हमें Origin IP सुरक्षा की ज़रूरत नहीं, और हमारे पास हमारे अपने नेटवर्क दाता का DDoS सुरक्षा है।

    इन चरणों का पालन करके Cloudflare DDoS/Origin IP सुरक्षा सिस्टम को अक्षम करें (अगर आप पहले से ही dash.cloudflare.com डैशबोर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं)।

    1. dash.cloudflare.com पर जाएँ
    2. डैशबोर्ड पर अपने डोमेन पर क्लिक करें।
    3. "DNS" पर जाएँ।
    4. mw-lb.miraheze.org पर CNAME एंट्री जोड़ें। तीर के नीशान वाला बादल ग्रे रंग का होना चाहिए। अगर यह पीले रंग का है, इसे क्लिक करके ग्रे बनाएँ।
    1. "Add Record" पर क्लिक करें। अंजाम आखिरी चित्र जैसा होना चाहिए।

    काम हो जाने पर ऊपर के चरणों पे आगे बढ़ें।

    Pictogram voting info.svg Note: उपरोक्त नियमों का पालन न करने पर आपके अनुकूलित डोमेन को तुरंत हटा दिया जाएगा और ज़रूरत पड़ने पर दूसरे कार्य भी किए जाएँगे। कोई संदेह होने पर हमसे sre(at)miraheze.org पर संपर्क करें या फिर एक Phabricator टास्क बनाकर वहाँ पूछें।

    FAQ

    मुफ़्त डोमेन पाने के लिए मैं किन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता/सकती हूँ?

    अगर आप अपने डोमेन के लिए पैसे नहीं देना चाहते हैं, कुछ सेवाएँ हैं जिनकी मदद से आप मुफ्त सबडोमेन पा सकते हैं और आप उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि Miraheze पर विकियों को एक मुफ्त miraheze.org सबडोमेन और Miraheze के डोमेन प्राधिकरण द्वारा खोज इंजन पद की सुविधाएँ प्रदान किए जाते हैं।

    मुफ्त (सब)डोमेन सेवाएँ
    • FreeDNS (मुफ्त सबडोमेन देता है)
    • Freenom (.cf, .gq, .ml, और .tk वाले मुफ्त सबडोमेन देता है)

    क्या मैं URL की संरचना को बदल सकता/सकती हूँ?

    Miraheze को डोमेन की जड़ से पृष्ठ सर्व न करने के लिए कॉन्फिगर किया गया है। उदाहरणस्वरूप, अगर आपका विकि example.miraheze.org है, और इसके मुख्य पृष्ठ का नाम "Welcome" है, URL https://example.miraheze.org/Welcome नहीं, बल्कि https://example.miraheze.org/wiki/Welcome होगा (/wiki/ वाले हिस्से पर नज़र रखें)। उसी तरह अगर आप अनुकूलित डोमेन का भी उपयोग करते हैं, Miraheze इसी URL संरचना से पृष्ठों को सर्व करेगा। जब सदस्य जड़ (बिना /wiki/ वाले हिस्से के) किसी पृष्ठ पर जाएँगे, उनसे पूछा जाएगा कि वह /wiki/ सबडिरेक्ट्री में ही किसी पृष्ठ पर तो नहीं जाना चाहते थे, और उन्हें लिंक दिया जाएगा।

    आप किन SSL प्रमाणपत्र अधिकारियों को स्वीकार करते हैं?

    Miraheze, Mozilla Firefox जैसे ब्राउज़रों द्वारा स्वीकृत ज़्यादातर SSL प्रमाणपत्रों को स्वीकार करता है। लेकिन हम अब WoSign के प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं करते।

    Miraheze के अनुकूलित डोमेन द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला अधिकारी

    नीचे अनुकूलित डोमेंस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वर्तमान SSL प्रमाणपत्र अधिकारियों की सूची है। इसका मतलब यह नहीं कि इस सूची से बाहर कोई भी अधिकारी स्वीकृत नहीं है।

    • Let's Encrypt - Miraheze द्वारा प्रबंधित होने के नाते Let's Encrypt से जुड़े (nameserver सेट करने के अलावा) हर चरण का खयाल Miraheze के सिस्टम प्रबंधक रखते हैं।
    • Comodo
    • Gandi
    • GeoTrust
    • GlobalSign
    • GoDaddy
    • RapidSSL