Changing username/hi

From Miraheze Meta, Miraheze's central coordination wiki
शॉर्टकट:
CHU
सदस्यनाम बदलना
Miraheze पर सदस्यनाम बदलना संभव है। सदस्य सभी Miraheze विकियों पर नाम बदले जाने का अनुरोध कर सकते हैं।
सदस्यनाम में बदलाव का अनुरोध करें

सदस्यनाम बदलना (जिसे "सदस्य खाता स्थानांतरण" भी कहा जाता है) Miraheze पर संभव है और इसका अनुरोध कोई भी कर सकता है। स्टीवार्ड्स के पास सदस्यों द्वारा अनुरोध पर उनके नाम को बदलने की क्षमता है। सदस्यनाम में बदलाव का प्रभाव ग्लोबल रूप से नज़र आता है और अपना सदस्यनाम बदलने पर यह सभी Miraheze विकियों पर बदल जाएगा। सिर्फ किसी एक विकि पर सदस्यनाम को बदलना संभव नहीं है।

सदस्यनाम बदलने से आपके संपादन और सेटिंग्स उसी खाते में रखे जाएँगे जो कि नया खाता बनाने पर नहीं होता, जिसमें संपादनों को नए खाते से नहीं जोड़ा जाएगा। स्टीवार्ड्स के पास सदस्यनाम बदलने का आखिरी फैसला है।

ये चीज़ें याद रखें[edit | edit source]

सदस्यनाम में बदलाव का अनुरोध करने से पहले
  • सदस्यनाम को आम तौर पर 24 महीनों में एक बार ही बदला जा सकता है।
    • कुछ मामलों में 24 महीनों से पहले भी सदस्यनाम में बदलाव का अनुरोध किया जा सकता है, यह कोई सख्त नियम नहीं है।
  • आपको ऐसा सदस्यनाम चुनना चाहिए जिसे आपको कुछ ही समय बाद न बदलना पड़े।
  • अनुरोधित सदस्यनाम सदस्य नाम नीति का उल्लंघन नहीं कर सकते (जैसे उनमें आपत्तिजनक शब्द होना, आदि)। अगर यह उल्लंघन करता है, आपके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
सदस्यनाम में बदलाव का अनुरोध करने के बाद
  • अनुरोधों को जवाब मिलने में कुछ हफ़्ते लग सकते हैं। कृपया धैर्य रखें।
स्थानांतरण के समय
  • यह बात कई विषयों पर निर्भर है, मगर सभी विकियों पर आपके सदस्यनाम को बदलने में कुछ मिनटों से लिए कुछ घंटे भी लग सकते हैं।
  • जब आपके स्थानांतरण को प्रोसेस किया जा रहा हो, आप कुछ समय के लिए अपने खाते पर लॉग-इन नहीं कर पाएँगे। इसमें आम तौर पर कुछ मिनटों से ज़्यादा समय नहीं लगता है।
  • आपको सभी संपादन सत्रों से बाहर निकाल दिया जाएगा।

आगे पढ़ें[edit | edit source]

  • विकिमीडिया मेटा-विकि पर Username changes