सदस्य जाँचकर्ता
CheckUser या सदस्य जाँचकर्ता एक ऐसा इंटरफ़ेस है जो CheckUser और स्टीवार्ड्स को संपादकों के IP पते देखने और खोजने (sockpuppetry के दावों की जाँच करने के लिए), सभी सदस्य नाम एक निश्चित IP पते द्वारा उपयोग किए जाने की खबर को जाँचने, और सभी खातों पर या निश्चित समय पर एक निश्चित IP पते द्वारा किए गए सभी संपादन पाने की अनुमति देता है।
उपकरण का उपयोग
इस उपकरण का इस्तेमाल बर्बरता से लड़ने के लिए, सॉकपपेट के इस्तेमाल को जाँचने के लिए और परियोजना में रुकावटों को कम करने के लिए किया जाना चाहिए। इसका इस्तेमाल सिर्फ किसी Miraheze विकि या समुदाय को नुकसान से बचाने के लिए ही किया जाना चाहिए।
संपादकों पर दबाव डालने या किसी विवाद के समय किसी दूसरे सदस्य के प्रति धमकियों के लिए इसका इस्तेमाल करना गलत है। सदस्य की जानकारी को खोजने का एक स्वीकृत कारण निर्दिष्ट किया जाना चाहिए। ध्यान रखें कि सदस्यों को वेकल्पिक खाते रखने से मना नहीं किया गया है, जब तक इसका इस्तेमाल नियमों का उल्लंघन करने के लिए नहीं किया जाता है।
जाँचे गए सदस्य को सूचित किए जाने की अनुमति है पर यह अनिवार्य नहीं। उसी तरह, जाँच के बारे में समुदाय को सूचित करना भी अनिवार्य नहीं, लेकिन निजता नीति के अनुसार ऐसा किया जा सकता है।
कुछ विकियों पर सदस्य सॉकपपेट के दावे के प्रति अपने आप को मासूम साबित करने के लिए अपनी IP जाँच का अनुरोध कर सकते हैं; मगर ध्यान रखें कि ऐसा करना भी कभी-कभी समुदाय मे रुकावट लाने का एक तरीका है।
ऐसा हो सकता है कि Miraheze सदस्य गलती से किसी स्थानीय विकि पर जाकर एक स्थानीय अकाउंट बना ले, इसलिए CheckUser Privacy Policy का उल्लंघन नहीं कर सकते।
एक CheckUser से संपर्क करना
किसी CheckUser से संपर्क करने का सबसे अच्छा तरीका है Stewards' noticeboard पर एक संदेश छोड़ देना क्योंकि स्टीवार्ड्स भी CheckUser उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं और बड़े अधिकार वाले ज़्यादातर सदस्य नोटिसबोर्ड पर सक्रिय होते हैं।
CheckUser उपकरण
CheckUser "Checkusers
" अनुमति वाले सदस्यों के लिए एक इंटरफ़ेस है। इसकी मदद से सदस्य:
- पता लगा सकते हैं कि किसी सदस्य ने किन IP पतों से Miraheze विकि पर संपादित किया है, कोई लॉग किया गया कार्य किया है या फिर पासवर्ड बदला है;
- Miraheze विकि पर विशिष्ट IP से संपादनाएँ, लॉग किए गए कार्य और पासवर्ड बदलावों को खोज सकते हैं (लॉग-इन करने पर भी);
- निर्धारित कर सकते हैं कि जाँचे जाने वाले सदस्य ने किसी दूसरे सदस्य को मीडियाविकि इंटरफ़ेस की मदद से कभी ईमेल भेजा है कि नहीं। समय को लॉग किया जाता है जबकि लक्ष्य के ईमेल पते और सदस्य ID को छिपा दिया जाता है।
इस जानकारी को एक छोटी अवधि (३ महीने) के लिए रखा जाता है, तो उससे पहले की संपादनाएँ CheckUser द्वारा दृश्य नहीं होंगी।
एक लॉग इस बात का रखा जाता है कि किसने उपकरण की मदद से कौन-से क्वेरी किए हैं। यह लॉग "View the checkuser log
" अधिकार वाले सदस्यों को उपलब्ध है:
अनुमति
अनुमति सदस्यों को 'Checkusers
' समूह में जोड़कर दिया जाता है। इस समूह को पाने के लिए आपको सबसे पहले एक स्टीवार्ड के रूप में अपने आपको स्थापित करना होगा। इस बजाय अगर आप किसी CheckUser से संपर्क करना चाहते हैं, कृपया ऊपर का सेक्शन देखें।