बोर्ड
निर्देशकों का बोर्ड Miraheze Limited का शासी निकाय है। वर्तमान में यह कंपनी के लिए पूरी वित्तीय, फैसले और लक्ष्यों के लिए दायी है।
संरचना
बोर्ड में संभावित निर्देशकों की संख्या को इस समय ९ तक सीमित किया गया है। सीटों को इस तरह से बाँटा जाता है:
- ५ नियुक्त सीट जो मौजूदा बोर्ड के सदस्यों द्वारा नियुक्त किए गए सदस्यों के लिए है, जब मौजूदा सदस्यों को एहसास हो कि कंपनी की संरचना और दिशा में बदलाव लाना चाहिए। ये सीटें पहले परियोजना से न जुड़े हुए सदस्यों के लिए थीं और ये बाहरी सीटों की तरह काम करती थीं।
- ३ सामुदायिक सीट जो कि Miraheze समुदाय द्वारा नामांकण के बाद नियुक्त किए गए सदस्यों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए समुदाय निर्देशक देखें।
- १ तकनीकी सीट जो तकनीकी दल द्वारा नियुक्त किए गए सदस्य के लिए है।
अनुपात और सीटों की अधिकतम संख्या बोर्ड के किसी फैसले द्वारा कभी भी बदला जा सकता है और कंपनी के समुदाय-केंद्रित लक्ष्य को दर्शाने के लिए सामुदायिक सीट भविष्य में बढ़ सकते हैं।
वर्तमान निर्देशक
नाम | सीट | भूमिका(एँ) | अवधि की शुरुआत | अवधि का अंत |
---|---|---|---|---|
Alexander Zimmerman | Appointed | 20 दिसम्बर 2019 | 31 दिसम्बर 2023 | |
Owen Reece Baines | Appointed | Chair, Secretary, Treasurer | 20 दिसम्बर 2019 | 31 दिसम्बर 2022 |
Tavon Hansen | Technical | 01 अगस्त 2022 | 31 जुलाई 2023 |
पूर्व निर्देशक
नाम | सीट | भूमिका(एँ) | अवधि की शुरुआत | अवधि का अंत |
---|---|---|---|---|
Ferran Tufan | Technical | Chair | 20 दिसम्बर 2019 | 01 दिसम्बर 2021 |
Rob Lanphier | Appointed | 01 जनवरी 2020 | 31 दिसम्बर 2021 |
बोर्ड से संपर्क करना
बोर्ड के सदस्य अक्सर Miraheze द्वारा चलाए गए विकियों और सेवाओं की जाँच करते हैं। किसी भी तरीके से सार्वजनिक संपर्क किया जा सकता है मगर सबसे अच्छा तरीका होगा "Talk:Board" पर इस पृष्ठ का "संवाद" पृष्ठ। समुदाय के सदस्य या तो किसी सामुदायिक सीट के निर्देशक से निजी रूप से बात कर सकते हैं या फिर और भी ऐसे संवेदनशील मामलों के लिए सचिव से संपर्क कर सकते हैं जिसके बारे में सार्वजनिक रूप से चर्चा करना सही नहीं होगा।
निर्देशक पात्रता
निर्देशक बनने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति
- को एक साधारण व्यक्ति होना होगा;
- को कम से कम 16 वर्ष का होना होगा;
- निर्देशक के पद के अयोग्य घोषित कर दिया गया नहीं हो सकता;
- इंग्लैंड और वेल्स, स्कॉटलैंड, या उत्तरी आयरलैंड के दिवाला रजिस्टर में मौजूद नहीं होना चाहिए;
- को एक गैर-प्रकटिकरण समझौता को हस्ताक्षरित करना होगा; और
- को अपना पूरा कानूनी नाम, राष्ट्रीयता, कार्य, और जन्म के मास/वर्ष को सार्वजनिक रूप से दृश्य करने के लिए राज़ी होना होगा।